उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: होटल के कमरे में मिली युवती की लाश! सनसनी..

लालकुआं- होटल के कमरा न. 107 में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार, लालकुआं के एक होटल में हल्द्वानी की युवती का शव मिला है। होटल में पूछताछ पर पता चला कि युवती 7 अक्टूबर की सुबह घर से स्कूटी द्वारा निकाली और लालाकुआं पहुंची। मृतक याशिका पहआ (30) निवासी रामपुर रोड वार्ड नंबर 7 कल सुबह 11:45 बजे लालकुआं के जगदीश होटल में पहुंची और 107 नंबर कमरा बुक कराया, युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत है। उसे डिस्टर्ब ना किया जाए, वह आराम कर रही है, और सुबह दिल्ली को जाएगी।

आज बुधवार को होटल कर्मियों द्वारा चाय पिलाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। तो वह नहीं खुला। होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे। तब तक उसकी लोकेशन देखकर उसके परिजन एवं हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़ने पर कमरे के बाथरूम में उसका शव बरामद हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे लालकुआं और हल्द्वानी पुलिस के अधिकारियों ने मौत के कारण की छानबीन करने के साथ-साथ फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
2
+1
1
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad