Uncategorized

हरियाणा : मुस्लिम दंगाइयों पर चला बुलडोजर, 102 पर FIR

हरियाणा के नूंह में फैली हिंसा में अब रोहिंग्याओं के शामिल होने की जानकारी मिल रही है।
फैलाई गई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस क्रम में रोहिंग्याओं की अवैध बस्तियों की करीब 250 से ज्यादा झुग्गियों को प्रशासन के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक रोहिंग्याओं के हिंसा में शामिल होने की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं राज्य सरकार ने नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उपायुक्त (डीसी) को हटा दिया है। इनकी जगह अब नरेंद्र बिजरानिया को एसपी और धीरेंद्र खडगटा को डीसी तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पहले भी नूंह में तैनात रह चुके हैं।

इन इलाकों में चला प्रशासन का बुलडोजर

बात दें कि हिंसा वाले इलाके में नल्हड मंदिर की तरफ जाने वाले रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 25 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला। वहीं ठीक उसके पीछे वन विभाग की लगभग 5 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया तावडू नगर की मोहम्मदपुर रोड पर पुन्हाना में अवैध रूप से बनी झुग्गियों और मकान को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया है। ये बस्ती बांग्लादेश से आए रोहिंग्याओं की बताई जा रही है। इधर गांव नांगल मुबारिकपुर में भी प्रशासन द्वारा अवैध झुग्गियों को गिराया गया करीब 250 से ज्यादा झुग्गियों को गिराया जा चुका है।

102 एफआईआर 202 गिरफ्तार

मीडिया को जानकारी देते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हिंसा फैलाने वालों में अब तक 102 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें आधी से ज्यादा अकेले नूंह में ही हैं। और अब तक 202 लोगों को गिरफ्तार कर वहीं 80 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad