क्राइमदेशबड़ी-खबर

हाथरस हादसा: 100 से ज्यादा लोगों की मौत!

उत्तर प्रदेश के हाथरस से में प्रवचन सुनने के दौरान एक बड़ा दुखद हादसा हो गया। यहां प्रवचन सुनने गए लोगों के बीच भगदड़ मच जाने से भयानक हादसा हो गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। अभी सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। लेकिन यह संख्या रोंगटे खड़े कर देने वाली है।

वहीं अभी जिला प्रशासन और अस्पताल 27 लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है। लेकिन अस्पताल के सामने का मंजर बता रहा है कि मरने वालों की संख्या 100 के करीब है।

हाथरस जिले के रतीभानपुर में सत्संग का आयोजन किया गया था।‌ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे थे। उमस और गर्मी के कारण सत्संग स्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ इतनी जबरदस्ती थी कि लोग एक दूसरे को रौंदते हुए निकल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग एक दूसरे के ऊपर दौड़ रहे थे। ‌

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

हाथरस जिलाधिकारी 50 से 60 लोगों के मरने की जानकारी दे रहे हैं। लेकिन कई मीडिया सेंटर मरने वालों की संख्या 100 से 120 बता रहे है। लेकिन कितने लोग हताहत हुए हैं। इसके विषय में बता पाना मुश्किल है। लेकिन पहली प्राथमिकता जो लोग घायल हुए हैं। उन्हें वहां से लाकर अस्पताल में भर्ती करना है। यहां के डॉक्टरों ने बताया है कि अब तक 50 से 60 लोगों की मौत हो गई है। जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है।

पीएम मोदी ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री ने भी हादसे को लेकर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में है। पीएम आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देने के दौरान शोक व्यक्त किया। ‌उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। ‌केंद्र सरकार के अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में है। पीड़ितों की हर तरह से मदद की जाएगी। ‌

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया शौक व्यक्त

घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया है।‌ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। समाचार लिखे जाने तक मरने वालों की संख्या 60 पहुंच गई थी। जिसकी पुष्टि जिलाधिकारी ने की।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad