देशबड़ी-खबरराजनीति

बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने CAA की अधिसूचना की जारी!

नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव से ठीक पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नियमों की अधिसूचना जारी करना मोदी सरकार ने बड़ा फैसला माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) नियमों की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीएए के नियमों को लेकर अधिसूचना शाम करीब छह बजे जारी कर सीएए की नियमावली का ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

बता दें कि आने वाले कुछ ही दिनों में आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा देश में नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी करना मास्टर स्ट्रोक है। अधिसूचना जारी होने के बाद देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए लागू हो गया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई है। सीएए की घोषणा के बाद पूर्वी दिल्ली के यमुनापार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों के द्वारा इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad