उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

पति ने पत्नी और सास की बेरहमी से हत्याकर खुद की आत्महत्या! फैली सनसनी..

धर्मनगरी हरिद्वार से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां झगड़े के बाद गुस्साए पति ने पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम कोतवाली रानीपुर क्षेत्र पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक घर के अंदर गोलियां चली हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर का गेट अंदर से बंद था। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर पुलिस जब अंदर पहुंची तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही पिस्तौल, खोखे और बेसबॉल का बल्ला पड़ा मिला।

वहीं मौके पर पहुंचे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) पुत्र स्व. संसार सिंह और सुनीता (55)पत्नी राजीव अरोड़ा निवासीगण सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर, शंकुतला (78) पत्नी स्व. जगदीश चंद्र निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा आस पास पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि पहले राजीव ने पत्नी सुनीता की बेसबॉल बैट से वार किया, फिर सास शकुंतला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीनों दिल्ली में रहते थे। रविवार को ही हरिद्वार आए थे। राजीव दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या की वजह की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad