उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे में सांड ने टक्कर मार युवक के सीने में आर-पार किए सिंग! दर्दनाक मौत

लालकुआं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर फिर एक बार एक युवक की मौत की वजह बने हैं। लालकुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहे धारचूला के युवक की स्कूटी में हल्दूचौड़ में सांड ने टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगते ही सांड के सींग युवक के सीने के आर पार हो गए।

सांड के सींग सीने में आर पार हो जाने के चलते युवक को तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना में उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है।

मृतक युवक योगेश

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक योगेश पुत्र जगत सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी धारचूला जो कि वर्तमान में अपनी बहन के घर इंद्रानगर प्रथम बिंदुखता आया हुआ था। उसके साथ में बैठा घायल युवक पुष्कर सिंह पुत्र जमन सिंह भी योगेश की बहन के पड़ोस में ही रहता है। दोनों युवक स्कूटी से देर रात करीब 10 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रहे थे। जैसे ही वह हल्दूचौड़ भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे कि सड़क के बीचों-बीच खड़े सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी। और सांड के दोनों सींग योगेश के सीने में जा घुसे। जिसे प्रत्यक्षदर्शीयों ने आनन फानन में निजी वाहन से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल म पहुंचाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, योगेश की मौत से उसकी बहन एवं उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad