क्राइमदेशबड़ी-खबर

प्यार में दीवाना “भांजा” मामी को लेकर फरार! मामा पहुंचा थाने..

प्यार में दीवाना भांजे ने मामा के घर से बाहर जाने के बाद मामी को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद मामा ने पुलिस के पास पहुंच कर पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई है। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरूरपुर इलाके का है।

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार भांजे को मामी से प्यार हो गया। जिसके बाद मामी ने कहा यह सही नहीं है, लेकिन भांजे ने मामी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिनों तक तो दोनों छुप-छुपकर मिलते रहे। वहीं मौका देखकर 16 अप्रैल को भांजा मामी को लेकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक 28 साल की मामी के साथ भांजा फरार हो गया। महिला की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां है। पीड़ित पति ने पत्नी को खोजने के लिए पुलिस से शिकायत की है। उसने भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि गाजियाबाद के मोदीनगर विजयपुर का रहने वाला भांजा मामी को लेकर फरार है। मामा बुधवार दोपहर सरूरपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। घर पर भांजे का आना जाना था। इस बीच भांजा मामी को दिल दे बैठा। बातचीत करते-करते दोनों में प्रेम-प्रसंगे हो गया।

16 अप्रैल यानी बुधवार सुबह दोनों घर से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस की एक टीम को गाजियाबाद में युवक के घर पर भेजा है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad