क्राइमदेशबड़ी-खबर

होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास! उत्तराखंड में मिली लोकेशन…

Ad

आज कल इश्क में पागल होकर लोग सारी हदें पार करने को तैयार हो जा रहे है। कहीं देवर भाभी, चाची भतीजा तो कहीं सास दामाद प्यार में दीवाने होकर सब रिश्तों को कलंकित कर रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है।

यहां शादी से एक हफ्ते पहले होने वाले दामाद को लेकर सास भाग गई। जिसके बाद पुलिस जांच में महिला की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना मडराक क्षेत्र में 16 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। साथ ही घर में रखी ढाई लाख की नगदी और ज्वेलरी भी ले गई। बताया जा रहा है 2 अप्रैल को पीली चिट्ठी भी आ चुकी थी। पीली चिट्ठी आने के बाद सास-दामाद दोनों फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि प्रकररण संज्ञान में आया। मडराक क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई। महिला के परिजनों ने बताया है कि घर में रखी नगदी और जेवरात भी महिला लेकर फरार हो गई है जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच की गई है। जांच में दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। एक टीम उत्तराखंड भेजी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप!

दुल्हन बेटी ने बताया, ‘मेरी शादी 16 अप्रैल को होनी थी। बारात दादों थाना क्षेत्र से आनी थी। लड़के का नाम राहुल है। राहुल ने मेरी मां को फोन गिफ्ट किया था। दोनों के बीच खूब बात होती थी। फिर मेरी मां उसके साथ भाग गई। हमें उससे मतलब नहीं है लेकिन घर में ढाई लाख रुपये और पांच लाख के जेवर रखे थे। वो लेकर चली गई है। आरोप लगाया कि लड़के ने जो कुछ सिखाया-पढ़ाया, वही मेरी मां ने किया है। घटना 6 अप्रैल की है। मुझे अपनी मां से तो कोई लेना-देना नहीं है, बस प्रशासन से यही मांग है कि हमें पैसे और जेवर वापस दिलवा दे।

महिला के पति ने कहा, लड़का ज्यादातर सास से बात करता था। रिश्ता मैंने अपनी बेटी के लिए कर रखा था। मैं बेंगलुरु में रहता हूं। तीन महीने से बाहर था। मुझे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की खबर मिली थी। मैं घर आया और पत्नी को डांटा। पूरा दी वह फोन पर बात करती रहती थी। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म! आरोपी दो बच्चों का बाप..

पीड़ित पति ने बताया, ‘पत्नी को फोन मिलाया तो पत्नी ने फोन स्विच ऑफ कर लिया। आरोप है कि फिर लड़के राहुल को फोन मिलाया वह लगातार बरगलाता रहा। फिर रात 10 बजे उसने कहा कि ‘तुम्हारी शादी के 20 साल होने जा रहे हैं। तुमने 20 साल रख लिया है, अब तुम अपनी पत्नी को भूल जाओ। पुलिस ने पति की तहरीर पर शिकायत दर्ज की है। अब सास-दामाद की रोमांटिक रील्स और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
2
+1
1
+1
1
+1
0