उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नैनीताल: देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार! एक युवक की मौत.. चार घायल…

नैनीताल- रामगढ़ रोड पर श्यामखेत के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

पुलिस के अनुसार रात करीब 11:43 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक कार खाई में गिर गई है। जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई और अंधेरे तथा कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

एसडीआरएफ की टीम ने उपनिरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद टीम ने खाई में उतरकर स्ट्रैचर की मदद से एक-एक कर सभी घायलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया। चारों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।

टीम द्वारा मृतक के शव को गहरी खाई से निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में मृत युवक की पहचान 29 वर्षीय आदित्य शुक्ला पुत्र स्व. मनोज कुमार निवासी कैलाशपुरी, इको गार्डन, आलमबाग लखनऊ के रूप में हुई है। जबकि अन्य चार घायल युवक भी लखनऊ के ही विभिन्न इलाकों से हैं और नैनीताल घूमने आए थे।

पुलिस ने बताया कि घायल रोहन अरोड़ा के पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि तुषार तिवारी और सुमित गुप्ता को हल्की चोटें आई हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad