Uncategorized

अब हल्द्वानी से पकड़िए सीधे श्रीराम की अयोध्या वाली बस

हल्द्वानी- अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है। ऐसे में पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड भी अब सीधे भगवान श्रीराम के पवित्र धाम अयोध्या से कनेक्ट होने जा रही है। राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के तमाम बड़े शहरों से अयोध्या के लिए बस सर्विस शुरू हो रही है। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी से भी अयोध्या के लिए रोजाना बस सर्विस शुरू की जा रही है।

हल्द्वानी से रोजाना रात 8:30 बजे अयोध्या के लिए बस रवाना होगी। हल्द्वानी से अयोध्या की दूरी तकरीबन 544 किलोमीटर है। इसलिए रोजाना हल्द्वानी से अयोध्या जाने के लिए बस सर्विस को शुरू किया जा रहा है। क्योंकि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं। इसलिए वहां जाने के लिए लोगों में रुचि भी अच्छी खासी दिख रही है। मंदिर उद्घाटन के बाद यहां जाने वाले भक्तों की संख्या भी बढ़ेगी।

हल्द्वानी में हल्द्वानी डिपो के आरएम सुरेंद्र बिष्ट के मुताबिक उनके पास लगातार यात्री यह पूछ रहे थे कि अयोध्या के लिए क्या कोई बस है? पहले हल्द्वानी से केवल लखनऊ के लिए बस थी। यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए लखनऊ से दूसरी बस पकड़नी पड़ती थी। लेकिन अब हल्द्वानी से सीधे अयोध्या के लिए बस सर्विस शुरू कर दी गई है। यात्री भी इसमें अच्छी खासी रुचि लें रहे हैं। यदि आप भी हल्द्वानी से अयोध्या यानि राम की नगरी जाना चाहते हैं। तो हल्द्वानी बस अड्डे से इस बस को पकड़ सकते हैं। जिसका किराया तकरीबन 750 सौं रुपए है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad