उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुई नर्स! इस हालत में टॉयलेट में मिला शव..

धर्मनगरी हरिद्वार से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल के टॉयलेट में नर्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक सलोनी निवासी जमालपुर यहां एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसकी ड्यूटी गुरुवार को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगी हुई थी। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि नर्स अचानक शाम को 5 बजे से लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

काफी खोजबीन के बाद टॉयलेट के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। तब संदेह होने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो सलोनी का शव अंदर पड़ा मिला। उसका मोबाइल फोन भी अंदर ही पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दो महीने के अंदर होगी 1500 वार्ड बॉय की भर्ती..

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर परिजनों से बातचीत की गई। अभी नर्स की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में भिजवा दिया है।

इधर, एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मौत कैसे हुई है इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: श्मशान घाट से अस्थियां चुराकर भाग रहे युवक को दबोचा.. तंत्र विद्या का शक..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0