उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: शादी समारोह से लौट रही कार खाई में गिरी! एक भाई की मौत दूसरा घायल..

शादी समारोह से लौट रहे दो भाईयों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। घायल को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार टिहरी के थत्यूड़ में शुक्रवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार लोग ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास नौघर गांव लौट रहे थे। थत्यूड -मसूरी -देहरादून मोटर मार्ग पर थत्यूड़ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पावर हाउस के पास कार संख्या UK 09 A 2651 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार ड्राइवर गंभीर सिंह (53) पुत्र सबल सिंह व उनके साथ उनका भाई महावीर सिंह (48) पुत्र सबल सिंह सवार थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: दो महीने के अंदर होगी 1500 वार्ड बॉय की भर्ती..

हादसे की सूचना मिलते ही थाना थत्यूड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय बस्ती के लोगों के साथ घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महावीर सिंह को मृत घोषित कर दिया और दूसरे गंभीर घायल उनके भाई को देर रात को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ विधान सभा सत्र! देखिए अधिसूचना..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1