देश

कुत्ते के रिटायरमेंट की तस्वीरें हुई वायरल! ट्रेन में सवार होकर पहुंचा घर

अगर वफादारी की बात करें तो सबसे वफादार जानवर है कुत्ता। इसे सबसे वफादार जानवर कहा जाता है। आपने डॉग्स की कई ब्रीड देखी होंगी। जो हर कार्यक्षेत्र में आपको नजर आ ही जाएंगी। सेना हो, अर्धसैनिक बल या फिर सिविल पुलिस हो डॉग इन सभी विभागों में अपनी सेवा देते दिखाई देते है।

इनकी सेवा से पुलिस विभाग कई अनसुलझे केस भी सुलझाता है। यह डॉग स्क्वायड बम निरोधक दस्ते में शामिल होकर आम लोगों की जिंदगी बचाने का काम भी करते हैं।

बता दें कि इन डॉग्स को बाकायदा सैनिक की तरह रखा जाता है। और सेवा पूरी होने या फिर उम्र होने पर सम्मान के साथ सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) कर दिया जाता है।

ऐसा ही एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद एक डॉग चर्चा का केंद्र बना हुआ है।  इस डॉग का नाम मेरू है। जिसकी उम्र 9 साल है।

जानकारी के मुताबिक मेरू भारतीय सेना में ट्रैकर कुत्ते के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। मेरू भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद मेरठ से अपने नए घर के लिए निकला था। इस दौरान उसे ट्रेन की फर्स्ट क्लास AC में सफर करते हुए भेजा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हर कोई इन तस्वीरों को देखकर बेहद सरहाना कर रहा है। और रिटायर्ड होने के बाद मेरु के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad