देशबड़ी-खबर

गुजरात में प्लेन क्रैश! 242 यात्री थे सवार.. वीडियो…

गुजरात से इस वक्त एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक एयर इंडिया का विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान टेकऑफ करते समय क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विमान में करीब 242 लोग सवार थे। ये फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। बताया जा रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

हादसे का वीडियो आया सामने..

शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। खबर है कि ये विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है दुर्घटना के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

एयर इंडिया की स्थापना 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में हुई थी। 1946 में इसका नाम बदलकर एयर इंडिया किया गया। टाटा ने इस एयरलाइंस को 2021 में खरीद लिया, जिसके बाद टाटा ग्रुप ही इसे संचालित कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

हादसे में प्लेन क्रैश में अब तक 110 लोगों की मौत.. खबर अपडेट की जा रही है.. जुड़े रहे..

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
4
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad