क्राइमदेशबड़ी-खबर

हल्द्वानी में पार्टनरशिप में होटल का कारोबार कर रहे दो पक्षों में चली गोली! एक की मौत.. जांच में जुटी पुलिस…

गाजियाबाद- हल्द्वानी में पार्टनरशिप में होटल का कारोबार कर रहे दो पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार रात होटल के एक पार्टनर राहुल डागर की दूसरे पक्ष के लोगों ने राजनगर एक्सटेंशन में गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें बचाने आए भतीजे आशीष पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार रात करीब नौ बजे सिकरोड निवासी राहुल डागर अपने बहनोई अविनाश सिरोही के साथ राजनगर एक्सटेंशन में क्लासिक रेसिडेंसी के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां कार से आए तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों में से एक युवक ने राहुल डागर को गोली मार दी। गोली राहुल की छाती पर बाएं तरफ से घुसकर अंदर ही फंस गई।

राहुल को बचाने आए उसके भतीजे आशीष को भी हमलावरों ने गोली मार दी। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। राहुल को तत्काल संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

होटल को लेकर है विवाद

इधर, पुलिस के मुताबिक साहिबाबाद की रिचमंड सोसायटी निवासी मनीष चौधरी, उसका भाई नागेन्द्र चौधरी, सिकरोड़ निवासी राहुल डागर, राजनगर एक्सटेंशन निवासी सचिन शर्मा और रितेश बिदल हल्द्वानी के शिवा पैलेस होटल में पार्टनर हैं। होटल के लेनदेन को लेकर पार्टनर्स में विवाद चल रहा है। राज गार्डन सिटी निवासी रितेश बिंदल ने शनिवार शाम को ही नंदग्राम थाने में राहुल डागर और उनके बहनोई आफिसर सिटी निवासी अविनाश सिरोही के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। रितेश ने पुलिस को बताया कि 29 मई को उसने राहुल और उनके बहनोई से 11.60 लाख रुपए लिए थे और साढ़े 12 लाख रुपए दे दिए। फिर भी राहुल द्वारा उससे रुपए मांगे जा रहे हैं और घर आकर स्वजन को धमकाया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad