देशबड़ी-खबर

संधू को मिला ईमानदारी का इनाम! बनाए गए चुनाव आयुक्त…

नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग में दो महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग में दो नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति हुई है। जिनमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस.एस. संधू और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार का नाम शामिल है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इन दो नामों पर अंतिम मोहर लगाई।

संधू की है अपनी एक अलग छवि…

सीनियर IAS अधिकारी डॉ. एस.एस. संधू 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है। संधू एक मेडिकल के स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अमृतसर से एमबीबीएस पास आउट किया। इसके बाद गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से हिस्ट्री और कानून की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भारत सरकार में कई पदों पर काम किया। हाल ही में संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए। इसके तुरंत बाद ही उन्हें भारत सरकार द्वारा लोकायुक्त का सचिव नियुक्त किया गया। संधू जुलाई 2021 में ओम प्रकाश की जगह उत्तराखंड के मुख्य सचिव बनाए गए थे। उस समय संधू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष थे। बता दें की एनएचएआई अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी संधू ने अपनी एक अलग छाप बनाई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में संभाल चूके हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

संधू ने केंद्र और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाला है। सुखबीर सिंह संधू हमेशा ईमानदार कार्यप्रणाली को लेकर नौकरशाही में चर्चा में रहे हैं। एस.एस. संधू को लुधियाना नगर निगम के आयुक्त के रूप में उनके काम के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व संधू ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, उच्च शिक्षा के रूप में कार्य किया था। संधू पंजाब के तत्कालीन सीएम प्रकाश सिंह बादल के सचिव भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad