उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन महिला समेत सात गिरफ्तार.. प्रेमी जोड़ो भी पकड़ा

पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारकर देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने होटल में प्रेमी-प्रेमिका को भी रंग-रेलियां मनाते हुए पकड़ा है। प्रेमी जोड़े का रैकेट से कोई संबंध नहीं निकला, जिस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सिडकुल थाना क्षेत्र के महादेवपुरम स्थित एक होटल में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह और सिडकुल थाने से एसआई योगेश कुमार ने टीम के साथ महादेवपुरम फेस-2 स्थित होटल में पहुंचे।

होटल के काउंटर पर संचालक जानी कुमार निवासी जनकपुरी मुजफ्फरनगर बैठा मिला। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कुछ महिलाओं को बुलाकर सेक्स रैकेट का धंधा कराने की बात कबूली। कमरों को खुलवाने पर तीन महिलाएं और तीन पुरुष अंदर से आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरों के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।

कमरे में आरोपी अशरफ निवासी भजनपुर थाना सैफनी जिला रामपुर यूपी, नकुल निवासी बजीदपुर शेरकोट बिजनौर, सुमित निवासी रोशनाबाद सिडकुल और सहारनपुर निवासी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

होटल संचालक ने पूछताछ में कबूला कि नौशाद, तरमीम निवासीगण सलेमपुर और जाहिद निवासी गोविंदपुर दादूपुर महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को लेकर आते थे। पुलिस के पहुंचते ही तीनों भाग निकले। सभी मिलकर काफी समय से ये धंधा कर रहे थे। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad