क्राइमदेशबड़ी-खबर

दर्दनाक हादसा! एक ही परिवार की छह नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत..

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार की छह नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यहां उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत रामी नंगला ग्राम पंचायत के मजरा नंगला नाथू में मंगलवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि यमुना नदी में नहाने उतरीं छह लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। इनमें तीन सगी बहनें, एक चचेरी, एक मौसेरी बहन और एक उनकी रिश्तेदार थी। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बरसात से पहले हर हाल में पूरा हो खुदी सड़कों और सीवर-पेयजल लाइन के कार्य: महापौर

मृत लड़कियों में सगी बहनें 17 वर्षीय मुस्कान, 13 वर्षीय दिव्या, 11 वर्षीय संध्या नंगला नाथू की रहने वाली थीं। इसी गांव की रहने वाली 10 वर्षीय नयना चचेरी बहन थी। नंगला नहरा जलेसर रोड की रहने वाली 12 वर्षीय सोनम मौसेरी बहन और एक अन्य नंगला रामबल की रहने वाली 16 वर्षीय शिवानी थी।

हादसा मंगलवार सुबह करीब 10.15 बजे ये सभी छह लड़कियां यमुना में नहाने गई, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं। देखते ही देखते गहरे पानी में चली गईं। डूबने से सभी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad