देशबड़ी-खबर

बड़ी खबर : संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक! देखिए वीडियो…

नई दिल्ली- सांसद की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां दो शख्स सदन की कार्यवाही के दौरान बीच संसद में कूद पड़े। घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही तुरंत रोक दी गई।

जानकारी के मुताबिक दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोग अचानक लोकसभा के चलते हुए सदन में सांसदों के बीच कूद पड़े। उस समय सदन की कार्यवाही चल रही थी। जिससे संसद में अफरा-तफरी मच गई। सांसद यहां-वहां भागने लगे। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स एक बेंच से दूसरी बेंच पर कूदता हुआ दिख रहा है। इस दौरान सांसद और सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

यह देखिए वीडियो…

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उसमें एक पुरुष और एक महिला हैं। दोनों लोग सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास के जरिए अंदर आए थे। बताया जा रहा है दोनों लोग मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास के जरिए अंदर आए थे। 

आरोपियों के पास मिला कलर गैस स्प्रे

हिरासत में लिए गए आरोपियों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल पार्लियामेंट के अंदर हंगामा करने वाले लोगों से पूछताछ करने पहुंच गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad