क्राइमदेशबड़ी-खबर

सनकी शख्स ने मां-पत्नी और 3 मासूमों की हत्या! फिर कर ली खुदकुशी, 6 लाशों को देख मचा हड़कंप

एक शख्स ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। आरोपी ने पहले अपनी मां को गोली मारी, फिर हथौड़े से पत्नी को मारा और तीन बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली।

घटना शुक्रवार की रात सीतापुर के मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। नशे की हालत में एक शख्स ने मां-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

वहीं ग्रामीण आपसी में कहासुनी के बाद वारदात किए जाने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार था और काफी शराब पीता था। गांव के अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। अनुराग अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। उसकी पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक के साथ लखनऊ में रहते थे। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी।

सूत्रों के अनुसार अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में उसने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े के वार से व बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पत्नी, बच्चे शुक्रवार को लखनऊ से गांव आए थे। अनुराग के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी व बच्चे लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहते हैं, बच्चे वही पढ़ते थे। पत्नी, बच्चे लखनऊ से शुक्रवार को ही गांव आए थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad