देश

दो बच्चों की मां ने पहले छोड़ा पति, फिर की लड़की से शादी!

गजब! पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा औरत ने पहले अपने पति को छोड़ा, और उसके बाद एक लड़की से शादी कर ली। गौरतलब है कि महिला के पहले से ही दो बच्चे है। शादीशुदा महिला ने जिस लड़की से शादी की है उसने बाकायदा अपनी पत्नी के बच्चों को भी स्वीकार कर लिया है। दोनों का प्रेम प्रसंग सोशल मीडिया के जरिए परवान चढ़ा। यह पूरा समलैंगिक विवाह ठीक उस समय हुआ है जब देश की सर्वोच्च अदालत ने समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।

जिसके बाद समलैंगिक विवाह की कोर्ट से मंजूरी नहीं मिलने पर दो लड़कियों ने मंदिर में शादी कर ली है। दरअसल, कोर्ट के फैसले से नाराज कोलकाता शहर की दो लड़कियों ने आपसी सहमति से मंदिर में पारंपरिक तरीके से शादी रचा ली है।

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों के नाम मौसमी दत्ता और दूसरी लड़की का नाम मौमिता मजूमदार है। दाेनों ने बीते रविवार की रात कोलकाता के भूतनाथ मंदिर में चुपचाप शादी रचाई। फिर उसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ साझा की।

शादीशुदा है एक लड़की

वहीं जानकारी के अनुसार एक लड़की मौसमी दत्ता पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चें भी हैं। मौसमी दत्ता ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसका पति उसे रोज मारता पीटता था, जिससे परेशान होकर उसने उसे छोड़ दूसरी शादी की है।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

बता दें कि दोनों लड़कियां सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आई थी। दोनों में काफी बातें होने लगी। उसके बाद दोनों ने अपनी स्वेच्छा से शादी करने का फैसला किया।

दत्ता ने अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर कहा कि परिणाम जो भी हो, पर वह दोनों हमेशा साथ रहेंगी। उन्होंने कहा कि अदालत समलैंगिक विवाह के प्रमाण पत्र की अनुमति नहीं देती है। लेकिन कोई भी नियम उन्हें साथ रहने से नहीं रोक सकता।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad