Uncategorized

चेष्टा संस्था ने 10 ग्राम सभाओं की महिलाओं को दिखाई आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की राह…

चेष्टा संस्था नैनीताल द्वारा रामगढ़ ब्लॉक के करीब 10 गांव में महिला दिवस का बुधवार को किया गया। प्रोग्राम मैनेजर बीना जोशी द्वारा बताया गया कि उनकी संस्था द्वारा सिर्फ 8 मार्च को महिला दिवस न बनाते हुए एक अभियान के तौर पर 8 मार्च से 13 मार्च तक यह अभियान गांव जाकर किया गया। उनके द्वारा यह अभियान चलाने का मकसद यह भी है कि कुछ महिलाएं घर की काम और जिम्मेदारियां के कारण इस तरह के कार्यक्रम में नहीं आ पाती हैं। तो संस्था के द्वारा पहल की गई कि गांव-गांव में जाकर महिला दिवस की जानकारी और उद्देश्य बताएंगे उनके द्वारा बताया गया की बैठकों में महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकार रोजगार घरेलू हिंसा सरकारी योजनाओं अन्य बातों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

बैठकों के दौरान ही समस्या का समाधान के बारे में भी बात की गई, उनके द्वारा बताया गया की किशोरियों, युवतियों और महिला समूह के बीच में जाकर यह अभियान सफल बनाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा भी भरपूर सहयोग दिया गया। साथ ही अभियान के दौरान महिलाओं किशोरियों और युवतियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए और लोकगीत के माध्यम से अपनी आवाज जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर गया। इस प्रोग्राम को करने के लिए सहयोग नामक एनजीओ लखनऊ से उन्हें मदद दी जाती है, जिसके लिए चेष्टा संस्था उनका धन्यवाद देता है। अभियान में पूजा, ममता, आयुष शर्मा, कंचन बिष्ट, नीम पूनम, पायल पलक और जमुना आदि लोग उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad