देशबड़ी-खबर

बूढ़े इंस्पेक्टर को हुआ ‘कलेक्टर’ से प्यार.. बोला आई…

रिटायमेंट के समय एक इंस्पेक्टर चर्चा का विषय बन गए है। दरअसल बिहार के जहानाबाद में पदस्थापित एक इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार को रिटायरमेंट के वक्त इश्क खुमार चढ़ गया है। और उन्होंने अपनी उम्र और पद की गरिमा को ताक पर रखकर जहानाबाद में ही पदस्थापित सीनियर डिप्टी कलेक्टर रैंक की एक महिला अधिकारी को अपने मोबाइल से प्यार का इजहार करते हुए ‘आई लव यू’ का मैसेज भेज दिया। जिसके बाद महिला अधिकारी की शिकायत पर इंस्पेक्टर के विरुद्ध साइबर थाने में FIR दर्ज हो गई है।

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर दिनेश्वर के रिटायरमेंट के कुछ ही दिन बाकी है। लेकिन इसके पहले उन्होंने इस तरह की हरकत की है। महिला अधिकारी से शिकायत मिलने के बाद जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की विभागीय जांच कराई। एसपी ने जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी और इसमें डीएम की ओर से एक महिला सीनियर डिप्टी कलेक्टर कंचन कुमार झा को नामित किया गया था। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में इंस्पेक्टर के खिलाफ लगाए गए आरोप को सही पाया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: 9 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट! DM ने दिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश...

बताया जा रहा है कि जांच कमेटी ने पूछताछ के लिए जब पुलिस इंस्पेक्टर को बुलाय, तो वह जांच टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। तब सीनियर डिप्टी कलेक्टर ने साइबर थाने में शिकायत देकर पुलिस निरीक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। जांच टीम की रिपोर्ट और महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस निरीक्षक दिनेश्वर कुमार के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मामले में जानकारी देते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया पुलिस इंस्पेक्टर के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है। शिकायत मिलने पर एक जांच कमेटी भी बनाई गई थी। आरोपी इंस्पेक्टर को अपनी बात रखने का मौका दिया गया था। लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके और मेडिकल रिपोर्ट लगाकर छुट्टी पर चले गए। आरोपी इंस्पेक्टर कोर्ट में पदस्थापित हैं। विभागीय कार्यवाही के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ओपन यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़ी राहत.. अब प्रवेश शुल्क पर नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त भुगतान..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad