उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: भतीजे के प्यार में पागल हुई जवान चाची! बच्चों को छोड़…

धर्मनगरी हरिद्वार के लक्सर से एक प्यार मोहब्बत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जेठ के लड़के (भतीजे) के प्यार में पागल चाची ने पति बच्चों को छोड़ कर भतीजे के साथ रहने जाने की जिद बांध ली। पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई है।

पुलिस के अनुसार महिला की करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। एक बच्चा 5 साल और दूसरा 7 साल का है। महिला की उम्र भी करीब 28 साल है, लेकिन उसका बीते काफी समय से अपने जेठ के बेटे यानी भतीजे से अफेयर चल गया। प्यार में पागल चाची-भतीजे ने अब साथ रहने का फैसला लिया है।भतीजे के साथ रहने के लिए महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भारी बारिश का रेड अलर्ट! 10 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित..

बताया जा रहा है कि परिजनों ने पहले महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वो नहीं मानी तो उसके पति ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने महिला और उसके भतीजे को चौकी बुलाया।

पुलिस के काफी समझने के बाद भी महिला किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती है। महिला ने अपने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। आखिर में पुलिस ने महिला को उसके भतीजे के साथ ही भेज दिया।

चौकी प्रभारी सुल्तानपुर (लक्सर) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को उसके पति की शिकायत पर बुलाया गया था, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से पति के साथ जाने से मना कर दिया। महिला बालिग थी और अपनी मर्जी से निर्णय ले रही थी। इसलिए पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसे उसके भतीजे के साथ भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भारी बारिश का रेड अलर्ट! 10 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
3
+1
2
+1
1
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad