उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था युवक! 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम..

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक 9वीं की छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया। आनन फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छात्रा ने उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार रुड़की कोतवाली के एक गांव निवासी 9वीं की छात्रा ने शनिवार रात गेहूं को सुरक्षित रखने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद छात्रा को उल्टी होने लगी और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ी। इसके बाद परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान देर रात छात्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई छात्रा की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रविवार को छात्रा के शव को घर ले जाते समय पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी को एक युवक काफी समय से फोन पर किसी बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

युवक का सिर्फ परिवार के पास फोन नंबर है। इसके अलावा उन्हें युवक के नाम पते की कोई जानकारी नहीं है। एसएआई विनोद थपलियाल ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से नाबालिग छात्रा की मौत हुई है।

छात्रा के परिवार ने एक युवक पर पुत्री को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जो नंबर पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिया है उसकी लास्ट लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड को पुलिस खंगाल रही है। रविवार शाम छात्रा का परिजनों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad