देशबड़ी-खबर

ये बने टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन!

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ग्रुप ने अपने नए चेयरमैन को चुन लिया है। नोएल टाटा इस ग्रुप के नए चेयरमैन होंगे। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। जो इस समय सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं।

करीब 100 देशों में फैला है टाटा का कारोबार

जानकारी के अनुसार, टाटा ट्रस्ट के दिवंगत अध्यक्ष रतन टाटा अविवाहित थे। उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले किसी उत्तराधिकारी की नियुक्ति भी नहीं की थी। टाटा ट्रस्ट में सर रतन टाटा ट्रस्ट, एलाइड ट्रस्ट, और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली: झानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जाने कौन हैं नोएल टाटा!

67 वर्षीय नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई है। कई सालों से टाटा ट्रस्ट सहित टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। वह नवल टाटा के बेटे हैं। वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं।

वर्तमान में, नोएल घड़ी निर्माता टाइटन और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष हैं। वह टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट (जुडियो और वेस्टसाइड के मालिक) और इसकी एनबीएफसी फर्म टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प के अध्यक्ष भी हैं। नोएल वोल्टास के बोर्ड में भी काम करते हैं। नोएल टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक भी हैं।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल! हाईकमान की नाराजगी के बाद जनसंवाद यात्रा पर लगाया ब्रेक
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad