उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: खाई में गिरी शिक्षकों की कार! पति-पत्नी समेत तीन की दर्दनाक मौत..

नई टिहरी- सड़क हादसे में दो शिक्षकों समेत एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हरिद्वार से सेमंडीधार घनसाली जा रहे दो शिक्षकों की कार चंबा कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को कार चालक गेस्ट टीचर सोनू कुमार निवासी मदनपुर, हसनपुर हरिद्वार और सहायक अध्यापक विजय प्रकाश जगूड़ी निवासी गुमानीवाला कार से पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके साथ गेस्ट टीचर सोनू की पत्नी मोनिका भी थीं।

शाम करीब 5 बजे चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी जब तक खाई में उतरे तब तक कार सवार तीनों लोगों की सांसे थम चुकी थीं।

वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नई टिहरी जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad