उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: छह महीने की जुड़वा बच्चियों की कातिल निकली मां! ऐसे सुला दिया मौत की नींद…

धर्मनगरी हरिद्वार में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसने ममता को शर्मसार कर डाला। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही 6 महीने की जुड़वा बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गुरुवार को 6 महीने की दो जुड़वा बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो मृत थी। पुलिस को घटना की सूचना मिली।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। आस-पास के कैमरों खंगाले गए, जांच में पता चला कि जिस समय शिवांगी ने घर से दूध लेने जाने की बात बताई थी लेकिन कमरे में उसे समय वह जाती हुई नहीं दिखाई दी। तब पुलिस का माथा ठनका और यहां से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ। कई घंटों तक महिला से गहनता से पूछताछ की गई। तब वह टूट गई और उसने राज खोल दिया। पूछताछ में महिला ने कबूल किया है कि दोनों बच्चियां रात में अक्सर रोती थीं और उसे आराम नहीं मिलता था। इसलिए उसने तकिया से मुंह दबाकर दोनों को मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस के अनुसार फैक्टरी कर्मचारी महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी ग्राम हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर ने अपनी बच्चियों की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी पत्नी शुभांगी पास की ही दुकान पर दूध लेने गई थी। दोनों बच्चियां घर पर सो रही थीं। जब वापस लौटी तो दोनों बेहोशी मिली थी। अस्पताल ले जाने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। 

एसएसपी हरिद्वार ने बताया महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थीं। उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। कम उम्र और साथ में कोई परिजन न होने की वजह से उसमें चिड़चिड़ापन बढ़ता गया।

ऐसे में रात में नींद औरआराम पूरा न होने के कारण उसे ने गुस्से व झल्लाहट में आकर बार-बार रो रही बच्चियों को पहले तकिया से दबाया। दोनों के ज्यादा चिल्लाने पर फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के खुलासे के बस हर कोई हैरान है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad