उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: देर रात घर में जा घुसा अनियंत्रित ट्राला! मची अफरा-तफरी..

एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे बने घरों में जा घुसा। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है गनीमत रही कि मकान मालिक और उनके बच्चे बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार, पंतनगर में सोमवार देर रात शांतिपुरी गेट के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसा। घटना तब हुई जब सोमवार रात करीब 1:00 बजे ट्राला संख्या UP 21 CT 1073 बगास भरकर लालकुआं की ओर आ रहा था। शांतिपुरी गेट के पास ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण ट्राला अनियंत्रित हो गया और तारा सिंह पुत्र किशन सिंह के मकान में किचन की दीवार तोड़ते हुए घुस गया। इससे किचन का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही प्रदीप सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह के मकान में टक्कर लगने से दीवारों में दरारें आ गईं।

हादसे में इसके अलावा ट्राले की चपेट में आने से 11 हजार लाइन का बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर तीन हिस्सों में टूट गया। इसके चलते क्षेत्र में बिजली भी नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि गनीमत रही कि ट्राला ज्यादा तेज रफ्तार में था, अन्यथा घरों में सो रहे लोगों को जान-माल का काफी नुकसान हो सकता था।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad