उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को रौंदा! चार की मौत, दो घायल..

राजधानी देहरादून में होली पर एक एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे जा रहे चार लोगों को कुचल डाला। हादसे चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो स्कूटर सवार घायल है। कार ड्राइवर फरार हो गया, हादसा देहरादून के राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे घटना हुई। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम पुत्र रामबहादुर और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे। सभी शिवम नाम के ठेकेदार के साथ मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ये सब काम खत्म करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

घायलों में हरदोई के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम पुत्र राजकुमार और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब पुत्र मोहम्मद जाहिर शामिल हैं। हादसे के समय ये दोनों स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे थे। धनीराम सब्जी का ठेला लगता है, जबकि शाकिब उत्तरांचल अस्पताल का कर्मचारी है। एसएसपी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। शहर के चारों ओर बैरियर पर नाकेबंदी कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। कार चालक की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और अनेक जगहों पर नाकाबंदी कर उसे ढूंढा जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad