उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: प्रेमी ने की दिनदहाड़े प्रेमिका की गला रेत कर हत्या!

धर्मनगरी हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र में एक 28 साल के युवक ने दिनदहाड़े 22 साल की युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने बीच सड़क इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवक-युवती के बीच बीते 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिस कारण दोनों की बातचीत भी नहीं हो रही थी।

जानकारी देते हुए एसपी सिटी पंकज गैरोला बताया गया कि आरोपी का नाम प्रदीप पाल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेम प्रसंग होने के शक में लड़की को मारा है। लड़की सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। दोपहर के समय वो बाहर किसी काम से जा रही थी, तभी आरोपी प्रदीप पाल ने कथित तौर पर चाकू से उसका गला रेत दिया। युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा न सके।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी थे और वर्तमान में हरिद्वार में नौकरी करते थे। लड़की हरिद्वार के नवोदय नगर में रह रही थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad