उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार! दो की लोगों की मौत.. एक घायल…

अल्मोड़ा जिले के जैंती में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल है। यहां बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट पुत्र स्व शिव सिंह बिष्ट निवासी बक्सवाड़ जैंती के साथ 57 साल के पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह करायत पुत्र स्व जगत सिंह निवासी ग्राम सुरचौरा जैंती और 19 साल का राहुल राय पुत्र हरीश राय निवासी बक्सवाड़ जैंती की ओर जा रहे थे। इस बीच चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। देखते ही देखते कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जिसके बाद हादसे की सूचना मिलते ही लमगड़ा एसओ राहुल राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और रेस्क्यू कर तीनों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में चालक पान सिंह और पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह की मौत हो गई। जबकि राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए लमगड़ा अस्पताल भर्ती किया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad