उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी तीर्थ यात्रियों से भरी बस! मची चीख पुकार…

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर एक तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के कारण यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में करीब 41 तीर्थ यात्री सवार थे। जिसमें से 8-10 लोगों को हल्की चोटें आई है। मौके पर पुलिस पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में गंगोत्री हाइवे पर नालूपानी के पास एक तीर्थ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। बस में सवार यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुण्डा भेजा गया है। वहीं ड्राइवर की सूझबूझ से गनीमत रही कि बस सड़क पर पलटी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad