उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार! रिटायर्ड टीचर की मौत.. महिला घायल..

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड टीचर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू घायल है। हादसा मंगलवार को मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में बैजरो रोड पर हुआ।

पुलिस के अनुसार ग्राम भैसोड़ा निवासी रिटायर्ड टीचर जगत सिंह नेगी (उम्र 64 वर्ष) अपनी पुत्रबधू के साथ कार से जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जगत सिंह नेगी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 14 मुकदमें वाला शातिर युवक पकड़ा गया.. परतें खुलीं, पिस्टल- कारतूस बरामद..

बताया गया है कि मृतक जगत सिंह नेगी की पुत्रवधू का मायका गंगाउ में है। जगत सिंह नेगी अपनी पुत्रवधू को उसके मायके गंगाउ ही छोड़ने जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 14 मुकदमें वाला शातिर युवक पकड़ा गया.. परतें खुलीं, पिस्टल- कारतूस बरामद..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad