उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार! 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

देहरादून- मसूरी देहरादून रोड पर चुनाखान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह तड़के हुआ। यहां एक कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय कार में कुल 6 लोग सवार थे। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में ले जाया गया था। जिन में से दो और ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चार युवकों समेत एक युवती की मौत हो गई है। इन लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सभी 6 लोग आईएमएस कॉलेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। इनके बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad