उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदे युवक-युवती! मौके पर मची अफरा तफरी..

धर्मनगरी हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में युवक युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि युवक युवती काफी देर तक ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। जिसके बाद जैसे ही ट्रेन आई तो युवक युवती ट्रेन के आगे ट्रैक पर कूद गए और फिर दोनों के क्षत-विक्षत शव ही मिले। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे भगत सिंह चौक और सेक्टर 2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। बताया जा रहा है कि एक पुरुष और एक महिला काफी देर से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही एक्सप्रेस ट्रेन सेक्टर 2 के पास पहुंची तो दोनों एक साथ ही ट्रेन के आगे कूद गए। तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने पटरी पर शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस शवों की शिनाख्त के साथ ही घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है मौके से कोई पहचान पत्र और सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक युवती को दंपती माना जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad