उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: इब्राहिम और आरिफ में ताना पुलिस पर कट्टा तो पुलिस ने पांव में मार दी गोली! एसएसपी के आगे हाथ..

जिला ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड के बाद दो गौ तस्करों को पकड़ा है। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौ तस्करों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो बदमाश फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस और गौ तस्करों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। कोतवाली काशीपुर पुलिस और गौ तस्करों के बीच अचानक मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में दोनों शातिर गौ तस्कर के पैर में गोली लगी। दोनों घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  पत्नी को जन्मदिन का सरप्राइज देने आया युवक सुबह मृत मिला, परिवार में मचा कोहराम

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर तस्करों से पूछताछ की है। दोनों तस्कर एसएसपी मिश्रा के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को पकड़ा गया है। घायल शातिर गौ तस्कर इब्राहिम ओर आरिफ जो ठाकुरद्वारा के रहने वाले है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया कि दोनों शातिर गौ तस्करों पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। तस्करों के पास से दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। आगे कि विधिक कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: यूओयू में हरेला महोत्सव के तहत 500 पौधों का होगा रोपण

एसएसपी ने बताया कि बाकी फरार दो गौ तस्कर इकबाल उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी नई बस्ती ठाकुरद्वारा और अफजाल पुत्र इकबाल निवासी पुष्प बिहार कॉलोनी काशीपुर दोनों इनके साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad