उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

IPS दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए DGP..

Ad

देहरादून- उत्तराखण्ड शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1995 बैच के वरिष्ठ अधिकारी दीपम सेठ को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। IPS दीपम सेठ उत्तराखंड के अब नए DGP बन गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते ही उन्हें उत्तराखंड पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रशासन सख्त! वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क पर चलाया अभियान..

यह देखिए आदेश…

IPS दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और साल 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया।

बताते चलें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार! पांच लोगों की थमी सांसे..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0