उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: आवारा पशु से टकराई बाइक! इकलौते बेटे की थमी सांसे.. परिजनों का रो-रोकर…

जिला ऊधम सिंह नगर के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि साथी सवार युवक घायल हो गया। यहां मां पूर्णागिरि धाम जा रहे बाइक सवार एक युवक की बाइक बेसहारा पशु से टकरा गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार पीलीभीत जिले के बीसलपुर के बिलसंड़ा अकरबाबाद निवासी अमन गंगवार (21) पुत्र राजीव गंगवार अपने माता-पिता के साथ रुद्रपुर में रहता था। वह हल्द्वानी से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह परीक्षा देने के बाद देर शाम रुद्रपुर निवासी अपने साथी शिवम रस्तोगी पुत्र प्रमोद रस्तोगी के
साथ बाइक से मां पूर्णागिरि धाम के लिए निकला।

इस दौरान टोल प्लाजा से कुछ आगे बाइपास पर रात करीब 10:30 बजे अचानक सामने आए आवारा जानवर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों छिटककर सड़क पर गिर गए। शिवम ने आस-पास मौजूद लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए अमन को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मामूली रूप से चोटिल शिवम को इलाज कर छुट्टी दे दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। सूचना पर अमन के माता-पिता व अन्य रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad