उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार! मां बेटे की मौत.. एक घायल…

हल्द्वानी- दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा रामपुर रोड के बेलबाबा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ। जिसकी तेज आवाज से आस-पास के लोग जाग गए। उन्होंने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। और उसमें सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस के अनुसार इस हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad