उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे! दर्जनों मुकदमे हैं दर्ज..

हल्द्वानी- चोरी की ज्वैलरी के साथ दो शातिर चोरों को एसओजी और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर चोरों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र ने मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया।

चोरी का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को थाना मुखानी में रिवर वैली गेट नं. 2 कमलुवागांजा निवासी एक महिला ने लिखित तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि 17 अप्रैल को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

जिसके बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस की विषेश टीम गठित करने कर चोरी की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। वहीं एसओजी और पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम ने सभी सम्भावित जगहों पर दबिश दी और मुखबिर से सूचना प्राप्त की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर गजराज की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड बैठक में 20 प्रस्तावों बनी सहमति..

जिसके बाद बुधवार को पुलिस टीम ने एस मोड से आरटीओ की तरफ मधुवन कलोनी में खाली प्लोट के सामने दो शातिर चोर महेन्द्र पाल (54) पुत्र लखपत निवासी शोप नं. 77 गुरुनानक मार्केट ख्याला 830 तिलक नगर नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल यूपी और दूसरा आरोपी रामभरोसे (36) पुत्र सूखे कश्यप निवासी ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल यूपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 15-16 दिन पहले उन्होंने यहां हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में घर की रेकी कर ताला तोड़कर सामान चोरी किया था। दोनों के कब्जे से पुलिस ने एक सोने की गले की चैन, एक कैमरा मय एक एडेप्टर और दो चार्जर, चार कान के टाप्स पीली धातु बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर गजराज की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड बैठक में 20 प्रस्तावों बनी सहमति..

शातिर चोरों का आपराधिक इतिहास- अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है । जिसमें महेन्द्र पाल उपरोक्त के विरुद्ध 22 व रामभरोसे उपरोक्त के विरुद्ध 34 मुकदमें दिल्ली व अन्य जगहों पर पंजीकृत है ।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad