उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबर

उत्तराखंड: आयोग ने जारी की PCS परीक्षा की डेट! देखें शेड्यूल..

देहरादून- आयोग ने UKPCS की परीक्षा डेट घोषित कर दी है। 17 जनवरी से एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी होने लगेंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा दो फरवरी से होगी। आयोग ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जानकारी देते हुए आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर दो से पांच फरवरी के बीच होगी। दो फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य हिंदी, द्वितीय पाली में निबंध, तीन फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-1, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-2, चार फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-3, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-4, पांच फरवरी को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन-5, द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन-6 की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर गजराज की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड बैठक में 20 प्रस्तावों बनी सहमति..

PCS परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 17 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में किसी तरह का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।

इधर, आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा के आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे 20 जनवरी तक अपने आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: महापौर गजराज की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड बैठक में 20 प्रस्तावों बनी सहमति..

आयोग की वेबसाइट पर त्रुटि सुधार के लिंक पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें। आवेदन में एक बार त्रुटि सुधार करने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिल सकेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad